{"_id":"69b313672d85dae39e0322ae","slug":"fogging-ineffective-mosquitoes-take-away-peace-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-161782-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फॉगिंग बेअसर... मच्छरों ने छीना सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फॉगिंग बेअसर... मच्छरों ने छीना सुकून
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज नगर पंचायत में दिखावे के लिए कभी कभार फाॅगिंग होती है। भले ही नागरिकों को मच्छर काटते रहें और संक्रामक बीमारी की गिरफ्त में लोग आते रहें।
नगर पंचायत रानीगंज में 16 वार्ड में 28 हजार से अधिक आबादी रहती है। नागरिकों की सुविधाओं के लिए नगर पंचायत की ओर से संसाधन खरीदे गए हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए फाॅगिंग मशीन व वार्ड की नालियों में दवाओं के छिड़काव के लिए हैंड स्प्रे की खरीदारी की गई है। वार्ड के पूरे गोलिया, रस्तीपुर व भागीपुर मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर करने में नगर पंचायत के जिम्मेदार नाकाम हैं।
नगर पंचायत की ओर से फाॅगिंग व दवा के छिड़काव पर हर साल करीब 2.10 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। लोगों का कहना है कि कभी -कभार सरकारी कार्यालयों के आसपास दिखावे के लिए फाॅगिंग व दवा का छिड़काव करा दिया जाता है। लेकिन उससे राहत नहीं मिलती।
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए भले ही शासन की ओर से फाॅगिंग व दवा के छिड़काव का आदेश है लेकिन नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। -पंकज मिश्रा , भीठलपुर।
-- -- -- --
केवल दिखावे के लिए सरकारी कार्यालयों के आसपास कभी-कभार फाॅगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाता है। मोहल्लों में कर्मचारी नहीं जाते हैं। - सोनू , रस्तीपुर।
मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत की ओर से खानापूर्ति के फाॅगिंग कराई जाती है। संचारी रोग अभियान के दौरान ही यह दिखता है।
- रमजान खान, भीठलपुर।
नागरिकों को सुविधाएं मुहैया कराने वाली नगर पंचायत पूरी तरह फेल है। फाॅगिंग तो दूर नाला व नालियों की नियमित सफाई तक नहीं होती।
धीरज यादव, रस्तीपुर।
वर्जन:-
बजट के हिसाब से नगर पंचायत में फाॅगिंग व दवा का छिड़काव नियमित कराया जाता है। कुछ मोहल्लों में जल निकासी की समस्या के चलते जलभराव हमेशा बना रहता है। इससे मच्छरों की रोकथाम करने में दिक्कत होती है। शासन से इतना बजट नहीं मिल पा रहा जिससे जलभराव की समस्या दूर किया जा सके। - महेंद्र प्रताप सिंह, ईओ
Trending Videos