फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gusts of wind shook the trees, mango production will decrease

Pratapgarh News: हवा के झोंकों ने पेड़ों को झकझोरा, घटेगा आम का उत्पादन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gusts of wind shook the trees, mango production will decrease
जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी संग हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी लेकिन हवा ने फिर से पेड़ों को झकझोर दिया। इस वजह से आम के कच्चे फल पेड़ से टूटकर गिर गए। पट्टी, कुंडा व लालगंज के किसानों के अनुसार, करीब 50 फीसदी आम आंधी और हवा के झोंके में गिर चुके हैं। इसका असर कीमतों और उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने जिले में तीन मिमी वर्षा दर्ज की। आंधी और बारिश की वजह से अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तेज हवा के कारण औसतन एक आम के पेड़ से डेढ़ से दो क्विंटल तक कच्चे आम गिरकर खराब हो गए। पट्टी के सर्वजीतपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ के आधे आम टूटकर गिर गए। बिहार ब्लॉक के रामपुर कोटवा निवासी घनश्याम ने बताया कि आंधी से आम को काफी नुकसान हुआ है। कच्चे फल गिरने से उत्पादन 40 फीसदी तक घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

33.5 डिग्री रहा दिन का तापमान
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान .4 डिग्री कम होकर 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में फिर से गर्मी का प्रभाव बढ़ने का अंदेशा है।
शहर से गांव तक आपूर्ति बाधित
तेज हवा के कारण शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के दहिलामऊ, बाबागंज, रूपापुर व कादीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सुबह से शाम तक औसतन दो से तीन घंटे बिजली गुल रही।

भुपियामऊ, रानीगंज अजगरा, धारूपुर, पहाड़पुर, संडवा चंद्रिका समेत अन्य उपकेंद्रों से आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फॉल्ट के चलते कई उपकेंद्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed