सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PCS-2025 main exam from March 29 to April 1, admit card released

Pratapgarh News: पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक, प्रवेश पत्र जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
PCS-2025 main exam from March 29 to April 1, admit card released
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। यह दो सत्रों में लखनऊ एवं प्रयागराज में 27 केद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा में 11403 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जिसे अभ्यर्थी आयाेग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Trending Videos

प्रयागराज जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 27 मार्च को सभी केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बैठक कर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा का पहला सत्र सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में बनाए गए परीक्षा केंद्र
केसर विद्यापीठ (चौक जीरो रोड), डीएवी इंटर कॉलेज (मीरापुर), कर्नलगंज इंटर कॉलेज (टैगोर टाउन), यादगार-ए-हुसैनी इंटर कॉलेज, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज (लूकरगंज), ईश्वर शरण इंटर कॉलेज (सलोरी), डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज (मुट्ठीगंज), कुल भास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय और कैंट हाईस्कूल (सदर बाजार, न्यू कैंट) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed