{"_id":"69ccf750581bbcc62900e09f","slug":"pratapgarh-district-court-threatened-with-bombing-email-sent-to-district-judge-administration-issues-alert-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज को भेजी गई ईमेल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज को भेजी गई ईमेल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
सार
प्रतापगढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। किसी ने जिला जज को ई मेल भेजकर वारदात को अंजाम देने की धमकी दी। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में लोगों की तलाशी लेती सुरक्षा एजेंसियां।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। किसी ने जिला जज को ई मेल भेजकर वारदात को अंजाम देने की धमकी दी। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप घोषित कर दिया गया। हाई अलर्ट घोषित कर पूरे कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई वकीलों और वादकारियों की तलाशी ली गई। जिला जज ने इस मामले की जानकारी हाईकोर्ट को दे दी है।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात जिला जज को एक ई मेला भेजा गया। इसमें दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला जज की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पूरे कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। कई वादकारियों और वकीलों की तलाशी ली गई। बैग और झोलों की तलाशी की जाती रही। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने पुलिस बल के साथ परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय परिसर में अपराध अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन