फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Innocent girl raped by father's friend, accused arrested

Pratapgarh : मासूम बालिका से पिता के दोस्त ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 04:06 PM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम डेढ़ साल की मासूम के साथ पिता के दोस्त ने ही दरिंदगी की। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: Innocent girl raped by father's friend, accused arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम डेढ़ साल की मासूम के साथ पिता के दोस्त ने ही दरिंदगी की। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की दोस्ती कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से है। रविवार की शाम युवक की पत्नी अपनी दिव्यांग बेटी का इलाज कराने गई थी। घर पर पति के अलावा उसकी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, इस बीच युवक का दोस्त घर पहुंचा। दोनों ने मिलकर शराब पी। इस बीच नशे में धुत आरोपी ने मासूम बालिका से दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर पिता घर के भीतर पहुंचा तो बेटी खून से लथपथ थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा भेजा। मां भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed