{"_id":"69bc46f22f0ccdb2670046e4","slug":"problems-in-the-court-premises-will-be-resolved-soon-divisional-commissioner-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-162502-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में समस्याओं का जल्द होगा समाधान : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में समस्याओं का जल्द होगा समाधान : मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब हैं। दूषित व गंदा पानी पीने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को बीमारियां हो रही हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जूनियर बार के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र ने मंडलायुक्त से बैठक के दौरान कहीं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और एडिशनल कमिश्नर रत्नप्रिया कलक्ट्रेट में निरीक्षण करने पहुंची। डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंडलायुक्त ने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं।
जूनियर बार महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कचहरी में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। सुलभ कॉम्प्लेक्स बनने से महिला अधिवक्ताओं को दिक्कत नहीं होगी। डीएम ने कहा कि प्रस्ताव भेजा गया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील के न्यायिक अफसराें की पत्रावलियां प्रिंटिंग प्रेस पर बंडल में मिलीं। लेकिन अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
अधिक मतदाता वाले केंद्रों की कराई जाए जांच
मंडलायुक्त ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नामों में असामान्य रूप से अधिक वृद्धि या कमी हुई है, वहां संबंधित विशेष जांच कराई जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित राजस्व कार्यालयों में विभिन्न पटलों, न्यायालयों एवं अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व के पटल प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) रत्ना प्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, एडीएम आदित्य प्रजापति, सीआरओ अजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।
Trending Videos