{"_id":"69bc45f5db5ad383e5031a67","slug":"slow-server-causing-problems-in-booking-cylinders-increasing-problems-for-cylinders-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-162428-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धीमा सर्वर बुकिंग में दे रहा दिक्कत, सिलिंडर के लिए बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धीमा सर्वर बुकिंग में दे रहा दिक्कत, सिलिंडर के लिए बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवाईसी और धीमा सर्वर गैस सिलिंडर की बुकिंग में दिक्कत दे रहा है। त्योहार पर सिलिंडर की मांग अधिक है। ग्रामीण अंचल के उपभोक्ता बाइक, ई-रिक्शा, टेंपो व कार पर खाली सिलिंडर लेकर शहर की गैस एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। हालांकि डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसी पर टेंट लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता निराश नजर आए। गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को कतार में लगकर बुकिंग कराने की नसीहत देते रहे। टेंट के नीचे निराश बैठी सगरा सुंदरपुर की अमीना बेगम ने बताया कि सगरा की गैस एजेंसी पर सिलिंडर की बुकिंग नहीं हुई तो धक्के खाकर शहर आना पड़ा। घर के सभी सदस्य बाहर हैं। लेकिन यहां पर भी बुकिंग नहीं हुई।
जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि सभी गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। संचालकों को नियमानुसार बुकिंग व सिलिंडर वितरण के निर्देश दिए गए हैं।