सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager dies after being electrocuted by the stay wire of an electric pole

Pratapgarh News: बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being electrocuted by the stay wire of an electric pole
मृतक अंशु पटेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंडा के झलिहन का पुरवा में सोमवार सुबह करीब आठ बजे रिश्तेदारी में आया किशोर बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी कुंडा ले गए। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गनऊ का पुरवा निवासी शिव प्रसाद का बेटा अंशू पटेल (17) मौसा अर्जुन पटेल के घर आया था। अर्जुन पटेल के दरवाजे के सामने बिजली का खंभा लगा है। बूंदाबांदी के चलते स्टे वायर में करंट उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अंशू बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंशू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक साल पहले उसके छोटे भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार को अंशू के मौत की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची मां ललिता देवी और पिता शिव प्रसाद बेसुध हो गए।
छोटे भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशू के पिता शिव प्रसाद खेती किसानी करते हैं। कुंडा एसओ मनोज पांडेय ने बताया कि किसान के बेटे की मौत की सूचना पर मिलने पर मौके पर गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed