{"_id":"69e1275c861af6366d07fe86","slug":"the-sun-started-scorching-the-mercury-crossed-40-degrees-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-165357-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: झुलसाने लगी धूप, पारा 40 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: झुलसाने लगी धूप, पारा 40 डिग्री पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर में तल्ख धूप से सड़कों पर लोगों का आवाजाही काफी कम रही। जरूरी कार्य से बाहर निकले लोगों ने गमछे से सिर व मुंह ढककर बचाव किया। गन्ने व जूस समेत अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
जिले में गर्मी का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी हुई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए एसी, कूलर व पंखे का सहारा ले रहे हैं।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। उमस के चलते अधिक गर्मी का एहसास होगा।