{"_id":"6ade3f4448fd1e66370e0c3c","slug":"two-accused-arrested-for-pelting-stones-at-intercity-express-in-amethi-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-180859-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रेन पर पथराव करने के जीआरपी द्वारा पकड़े गए आरोपी। जीआरपी
अमेठी स्टेशन के आउटर पर 20 अक्तूबर की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अमेठी के रहने वाले हैं।
गाड़ी संख्या 24203 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रात में अमेठी स्टेशन पहुंचने वाली थी। जैसे ही ट्रेन पूर्वी आउटर सिग्नल के पास पहुंची, अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से ट्रेन मैनेजर हरिकेश कुमार घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक अमेठी स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन मैनेजर की तहरीर पर जीआरपी प्रतापगढ़ ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। शनिवार को जीआरपी टीम ने दोनों आरोपियों को मां बेल्हा देवी जंक्शन से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमेठी के रायदेपुर निवासी अनुभव सरोज और गणेश सरोज के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ यात्री गेट के पास बैठे रहते हैं। फोन पर बात करते रहते हैं। पत्थर लगने के बाद उनका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर गिर जाता है। हम लोग मोबाइल फोन उठाकर उसे बेच देते हैं। जीआरपी एसओ चंचल सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। संवाद