Pratapgarh : दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में दर्ज हैं 36 मामले
लूट और टप्पेबाजी करने का दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को उपचार के पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
लूट और टप्पेबाजी करने का दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को उपचार के पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही समेत कई जिलों में 36 मामले दर्ज हैं। हाल ही में इन लोगों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया था। आज फिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे कि पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ देल्हूपुर थाना क्षेत्र में हुई।
थाना देल्हूपुर क्षेत्र के नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय टप्पेबाजी के आरोपी विपिन कुमार निषाद पुत्र मंगला प्रसाद निवासी मवैया थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज के पैर में गोली लगी है। इसके विरुद्ध जनपद प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही व प्रयागराज में लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, एवं आयुध अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 36 अभियोग हैं। इसके पास से एक तमंचा, दो खोखा, तीन कारतूस, बिना नंबर की एक पल्सर मोटर साइकिल एक एंड्रॉयड और राजू के पास से एक की पैड मोबाइल बरामद किया गया।
देल्हूपुर क्षेत्र के नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास गश्त/चेकिंग के दौरान विपिन कुमार निषाद (35) पुत्र स्व. मंगला प्रसाद निवासी ग्राम मवैया थाना औद्योगिक जनपद प्रयागराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई। मौके से गिरफ्तार कर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। पूछताछ करने पर विपिन ने बताया कि वह राजू निषाद पुत्र राम देव निवासी इटवा कला थाना खीरी जनपद प्रयागराज करीब 20 दिन पहले देल्हूपुर बाजार में एक व्यक्ति से फुटकर मांगने की बात में फंसाकर बीस हजार रुपये लेकर भाग गए थे। इसके बाद छिप-छिपकर रह रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.