{"_id":"69a9e37cb7eae1f1c4074acc","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-murder-charge-filed-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-161193-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट से युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट से युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में होली की खुशियां दो परिवारों के लिए बदरंग हो गईं। रानीगंज के गोपालपुर में दंपती के विवाद में बीच-बचाव के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, महेशगंज थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर के ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार दोपहर राकेश उर्फ राजा बाबू सरोज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए बिजली का करंट लगाने का प्रयास कर रहा था। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी प्रियांशु यादव उर्फ लालू (24) बीच-बचाव करने पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि राजा बाबू ने बिजली का तार प्रियांशु को छुआ दिया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के पिता हीरालाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रंजिश में राकेश ने अपने घर बुलाकर पत्नी संग प्रियांशु को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
कार्रवाई की जिद पर अड़े परिजन, शव का अंतिम संस्कार रोका
बीरापुर। मृतक प्रियांशु यादव का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के पिता हीरालाल यादव ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार किया है। उनकी मांग है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी, शस्त्र लाइसेंस व 20 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाए। तनाव को देखते हुए फतनपुर व रानीगंज थाने की पुलिस मौजूद रही। देर शाम पूर्व विधायक धीरज ओझा पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संवाद
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ खुर्द डीहबलई निवासी विनोद गौतम (48) बुधवार दोपहर साइकिल लेकर बाजार की ओर निकले। पेट्रोल पंप के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें कुंडा सीएचसी ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार महेवा मिलकिया निवासी गौरव तिवारी भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। बेटी सेजल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos