सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth stranded in Gulf countries, family worried

Pratapgarh News: खाड़ी देश में फंसे नौजवान, परिजन परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth stranded in Gulf countries, family worried
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल की जंग के बीच दुबई, कतर और सऊदी अरब में फंसे जिले के लोगों के परिजन परेशान हैं। वह अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनकी घर वापसी के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं।
Trending Videos

खाड़ी के सऊदी अरब, दुबई, कतर, ओमान में करारी क्षेत्र के कई युवा रहते हैं। नयागंज निवासी मेराजुल अब्बास पुत्र स्व. सगीरुल अब्बास कई सालों से ओमान के मस्कट में परिवार सहित रह रहे हैं। सुबह 10 बजे फोन पर बताया कि ईरान केवल अमरीकी बेस पर हमला कर रहा है। बताया कि दुबई में माइक्रो सॉफ्ट कार्यालय पर ईरानी मिसाइल हमले से पूरा सिस्टम ध्वस्त होने के चलते दफ्तरों में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। अब सारा काम मैन्युअल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडरा सहाबन पुर निवासी मो. नईम के पुत्र मोहम्मद फहीम कुवैत में हैं। उन्होंने बताया कि विमानों की उड़ान पर रोक है। इसलिए घर जाना मुश्किल हो गया। इसी प्रकार कस्बे के ही अब्बास रिजवी, कल्बे हैदर, शमशुल हसन शारजाह में रहकर काम कर रहे हैं। उनके घर वाले लगातार फोन कर हालचाल जान रहे हैं।
-----------
भैला गांव के दर्जन भर परिवारों की बढ़ी है धड़कन
करारी। सदर ब्लॉक के भैला मकदूमपुर के दर्जन भर से ज्यादा युवा खाड़ी देश में नौकरी कर रहे हैं। मो. तस्सन के बेटे साहिल हुसैन, सानू रिजवी व छोटा भाई शहनवाज हुसैन सऊदी में हैं। मो. तस्सन ने बताया कि सुबह सभी से बात हुई है। सभी डरे हैं। मो. असद कुवैत के सबा सालिम में हैं। सुबह पत्नी समरीन फात्मा से हुई बात में उन्होंने बताया कि उनके यहां से 30 किलोमीटर दूर जहरा व सलमिया में मिसाइल गिरी। इसी तरह सागर अर्कवंशी व सुधीर अर्कवंशी आबूधाबी में हैं उन्होंने बताया कि हालात काफी खराब हैं। फिलहाल वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed