फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   200 boys and girls showed their strength in the sports competition.

Almora News: खेल प्रतियोगिता में 200 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
200 boys and girls showed their strength in the sports competition.
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत नगर निगम अल्मोड़ा की तीन दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रतियोगिता स्थानीय स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें नगर निगम क्षेत्र के करीब 200 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का चयन विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या और संयोजक प्रधानाचार्य साज सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग रन, 6×10 मीटर शटल रन, 600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो तथा फॉरवर्ड बेंड एंड रीच बैटरी टेस्ट कराए गए। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए द्वितीय ट्रायल भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायकों में सुंदर सिंह रौतेला, सुरेश वर्मा, जगदीश गोस्वामी, दीपक वर्मा, पंकज मेर, प्रकाश मेहता, राजेंद्र सिंह राणा, मनीष कनवाल, जीवन सिंह बोरा, दिगंबर फुलेरिया, हरेंद्र प्रसाद, दीक्षा कांडपाल, रेहान अंसारी, राजेश खोलिया, कैलाश मेहरा, रीता बिष्ट, वंदना भंडारी, यशपाल भट्ट, विद्या भंडारी और निर्मला नैलवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक साज सिंह ने बताया कि नगर निगम स्तर पर चयनित खिलाड़ी तीन अगस्त से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, दीपक शाही, ब्लॉक खेल समन्वयक हवालबाग पंकज टम्टा, भूपाल सिंह चिलवाल सहित अन्य अधिकारी एवं खेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed