{"_id":"6a6797ac7a14c4a82f0aed0a","slug":"parents-protest-demanding-introduction-of-mathematics-subject-in-intermediate-almora-news-c-232-1-alm1019-146607-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: इंटर में गणित विषय शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: इंटर में गणित विषय शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन
Mon, 27 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चौखुटिया में इंटरमीडिएट स्तर पर गणित विषय संचालित नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय में हाईस्कूल स्तर तक गणित विषय की पढ़ाई होती है, लेकिन इंटरमीडिएट में इसकी व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राएं या तो विषय बदलने के लिए मजबूर हैं या फिर पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में पहुंच रही हैं।
उन्होंने बताया कि कभी विद्यालय में करीब 500 छात्राएं अध्ययनरत थीं लेकिन आवश्यक विषयों और सुविधाओं के अभाव में वर्तमान में छात्रसंख्या घटकर 157 रह गई है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने इंटरमीडिएट स्तर पर गणित के साथ ही भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, ड्राइंग और कॉमर्स विषय शुरू करने की मांग उठाई। साथ ही बंद हो चुकी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई को दोबारा संचालित करने और विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई खोलने की भी मांग की। प्रदर्शन में पीटीए अध्यक्ष नीमा नेगी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।