सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   498 students appeared for the NEET UG entrance exam at two centres in Almora.

Almora News: अल्मोड़ा के दो केंद्रों पर 498 ने दी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
498 students appeared for the NEET UG entrance exam at two centres in Almora.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के दो केंद्रों पर कुल पंजीकृत 528 अभ्यर्थियों में से 498 ने परीक्षा दी जबकि 30 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
Trending Videos

परीक्षा की नोडल अधिकारी,नगर समन्वयक और केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मीना राणा ने बताया कि परीक्षा जिले में दो केंद्रों पर हुई। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में कुल 288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 270 ने परीक्षा दी जबकि 18 अनुपस्थित रहे। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में पंजीकृत 240 अभ्यर्थियों में से 228 ने परीक्षा दी जबकि 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ संचार राजीव टम्टा और सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed