{"_id":"69f790035da62f8b790f92ab","slug":"a-10-foot-long-king-cobra-was-found-at-a-marchula-resort-causing-widespread-panic-and-safe-rescue-almora-news-c-232-1-alm1019-142933-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मरचूला के रिजॉर्ट में दस फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से मची अफरा तफरी , सुरक्षित रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मरचूला के रिजॉर्ट में दस फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से मची अफरा तफरी , सुरक्षित रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्प विशेषज्ञ संजू बाबा ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के मरचूला स्थित महाशीर फिशिंग कैम्प रिजॉर्ट में करीब दस फीट लंबे किंग कोबरा के मिलने से पर्यटकों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ संजीव परोडिया उर्फ संजू बाबा ने मौके पर पहुंचकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को रिजॉर्ट परिसर में अचानक किंग कोबरा दिखाई देने पर वहां ठहरे पर्यटकों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद स्थानीय युवा प्रधान अंकित रावत ने तुरंत मरचूला निवासी सर्प विशेषज्ञ संजू बाबा को इसकी सूचना दी। उस समय बाहर होने के बावजूद उन्होंने लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और छेड़छाड़ न करने की सलाह दी। कुछ ही देर में सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 फीट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सर्प फीमेल था, जिसे शाम के समय सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
संजू बाबा ने बताया कि वह पिछले 22 वर्षों से सर्प संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और बीते एक महीने में अब तक पांच किंग कोबरा का रेस्क्यू कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने झड़गांव क्षेत्र में एक घर से 12 फीट लंबा कोबरा और एक अन्य स्थान से भी बड़ा सर्प पकड़कर वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सर्पों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता भी देखने को मिल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अब तक पकड़ चुके आठ हजार सांप
सर्प विशेषज्ञ संजू ने बताया कि बीते 22 सालों में वह अब तक करीब साढ़े आठ हजार से ज्यादा सांपों का रेसक्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ चुके हैं। सांपों की हर प्रजाति से उनका एक अलग ही लगाव है। रेसक्यू किए गए सांपों में 30 से ज्यादा किंग कोबरा सहित अन्य प्रजाति के सांप शामिल हैं। बताया कि कोबरा भारत में पाए जाने वाले सबसे विषैले सांपों में से एक है। ये एक बार काटने पर 10 से 12 मिली प्राकृतिक विष छोड़ता है। इसके काटने पर यदि तुरंत इलाज ना मिले तो 10 से 15 मिनट में व्यक्ति की मौत हो सकती है।
Trending Videos