सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resort manager apologizes for garlanding ceremony at crematorium

श्मशान घाट पर जयमाला विवाद: रिसॉर्ट प्रबंधन ने मांगी माफी, प्रशासन के नोटिस के बाद तहसील को दिया लिखित जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 04 May 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के मरचूला में श्मशान घाट पर जयमाला कार्यक्रम के मामले में प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा, जिस पर प्रबंधन ने जवाब दाखिल कर गलती स्वीकार की।

Resort manager apologizes for garlanding ceremony at crematorium
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा के मरचूला स्थित रिवर क्रीक रिसॉर्ट की ओर से श्मशान घाट पर शादी जयमाला कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधक से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका लिखित जवाब प्रबंधक ने बीते शनिवार को तहसील में जमा कर दिया गया।

Trending Videos

तहसीलदार आबिद अली ने बताया कि प्रबंधक ने अपने जवाब में कहा है कि गाजियाबाद से आए पर्यटकों को जयमाला से पहले ही यह जानकारी दे दी गई थी कि चयनित स्थान श्मशान घाट है। इसके बावजूद पर्यटकों ने अपनी मर्जी से फोटो शूट और कार्यक्रम के लिए उसी स्थान को चुना। प्रबंधन की ओर से मना करने के बावजूद आयोजन किया गया। विवाद बढ़ने के बाद वर पक्ष ने भी ई-मेल के माध्यम से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके इस कृत्य से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए क्षमा चाहते हैं। वहीं रिसॉर्ट प्रबंधक राकेश शर्मा ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि प्रबंधक को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति ऐसे संवेदनशील स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजन न किए जाएं। साथ ही पर्यटन विभाग को भी पत्र भेजकर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि सल्ट ब्लॉक के मरचूला क्षेत्र में रामगंगा और बदनगढ़ नदियों के संगम पर स्थित श्मशान घाट पर विगत दिनों जयमाला कार्यक्रम आयोजित किए जाने से क्षेत्र में व्यापक नाराजगी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे धर्म और संस्कृति के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि जहां अंतिम संस्कार किए जाते हैं, वहां विवाह जैसे शुभ आयोजन करना परंपराओं के विरुद्ध है। मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए रिसॉर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था जिसके बाद अब जवाब दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed