{"_id":"69f78ddc8252c12b690d7a18","slug":"a-huge-cedar-tree-fell-in-the-dandeshwar-temple-complex-of-jageshwar-almora-news-c-232-1-alm1015-142934-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर के डंडेश्वर मंदिर परिसर में गिरा विशालकाय देवदार का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर के डंडेश्वर मंदिर परिसर में गिरा विशालकाय देवदार का पेड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर के डंडेश्वर मंदिर परिसर में रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक एक विशालकाय देवदार का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पूजा सामग्री बेच रही एक महिला बाल-बाल बच गई।
दोपहर में आंधी और तेज तूफान के कारण अचानक पेड़ धराशायी हो गया, जिससे आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अन्य मंदिर सुरक्षित हैं। वहीं मंदिर जाने का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। मंदिर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह राणा, पुजारी उमेद सिंह राणा, मदन सिंह, दिवान सिंह, गोधन सिंह, पूरन सिंह और गंगा सिंह व अन्य पुजारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को इस पेड़ के खतरे को लेकर कई बार सूचना दी थी। उनका आरोप है कि एएसआई की ओर से भी सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग ने अनदेखी की और पेड़ को सुरक्षित बताया जाता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि डंडेश्वर मंदिर परिसर के आसपास कई अन्य पेड़ भी खतरे की जद में हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।
Trending Videos