{"_id":"6a85493cd1d33dceb200af96","slug":"a-leopard-attacked-a-villager-from-behind-while-he-was-going-to-the-shop-in-chhani-village-of-almora-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: तेंदुए ने दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया हमला, पीठ-हाथों में चोटें आई; गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: तेंदुए ने दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया हमला, पीठ-हाथों में चोटें आई; गांव में दहशत
Wed, 19 Aug 2026 11:42 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:42 AM IST
सार
छानी गांव में बुधवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुए ने दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में बुधवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दीवान सिंह अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ी में छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वन विभाग के रेंजर मोहन नाम आर्य ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घटनास्थल के आसपास जल्द ही पिंजड़ा लगाया जाएगा, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन