Uttarakhand News: नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले फ्लाइंग व्हीकल बनाने वाले रवि टम्टा, इस पर हुई चर्चा
फ्लाइंग कार हपिडा स्काइनेक्स बनाकर चर्चित अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लाइंग कार (हपिडा स्काइनेक्स) बनाकर देश-विदेश में चर्चित हुए अल्मोड़ा के काफलीखान निवासी रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर अपने एक सीट वाले इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल हपिडा स्काइनेक्स के बारे में उन्हें बताया। रवि ने सोशल मीडिया पर मंत्री से अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में वाहन के विकास, सुरक्षा मानकों और भारत में निजी हवाई सफर की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
रवि टम्टा के अनुसार उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने वाहन की अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना रखी। मुलाकात के दौरान नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से आवश्यक मंजूरी, तकनीकी जांच, सुरक्षा नियमों और प्रमाणन प्रक्रिया को लेकर भी बातचीत हुई। रवि के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। भारत में निजी हवाई सफर के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। रवि के अनुसार मंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। अब उनका मुख्य फोकस वाहन की जरूरी सरकारी मंजूरी, तकनीकी जांच और प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करने पर रहेगा।
अल्मोड़ा में हो चुका है ट्रायल
रवि टम्टा की ओर से विकसित हपिडा स्काइनेक्स का अल्मोड़ा में परीक्षण भी किया जा चुका है। परीक्षण के बाद एक सीटर उड़ने वाले इस वाहन को लेकर चर्चा तेज हुई थी। रवि का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक फ्लाइंग व्हीकल तैयार करना नहीं बल्कि भारत में निजी हवाई सफर के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशना है। रवि के मुताबिक जरूरी मंजूरियों और प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे अगले चरण में ले जाने की तैयारी की जाएगी।