फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A wave of faith surged in Jageshwar, the shrine echoed with chants.

Almora News: जागेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजा धाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Jageshwar, the shrine echoed with chants.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले में शुक्रवार सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले का उद्घाटन करने के बाद अगले ही दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा धाम शिवमय हो उठा।
विज्ञापन

सुबह तड़के से ही श्रद्धालु भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन के लिए कतारों में लग गए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई स्थानों पर रुद्राभिषेक भी संपन्न हुए। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की आवाजाही से व्यस्त रहा।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी पूरे दिन जारी रहा। मंदिर परिसर में 21 पार्थिव पूजाएं, 17 रुद्राभिषेक तथा दो जाप-हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए गए। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed