Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
A massive surge of faith at the Shravani Mela; Jageshwar Dham resonates with chants of 'Har-Har Mahadev'.
{"_id":"6a5b115f0b9d48ae9505f652","slug":"video-a-massive-surge-of-faith-at-the-shravani-mela-jageshwar-dham-resonates-with-chants-of-har-har-mahadev-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जागेश्वर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जागेश्वर धाम
अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:08 AM IST
Link Copied
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बीते बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले का उद्घाटन किए जाने के बाद पहले ही दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा धाम शिवमय हो उठा।
सुबह तड़के से ही श्रद्धालु भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन के लिए कतारों में जुटने लगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और शिवार्चन किया, जबकि कई स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुए। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा।
श्रद्धालुओं की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी पूरे दिन जारी रहा। मंदिर परिसर में 21 पार्थिव पूजाएं, 17 रुद्राभिषेक तथा दो जाप-हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए गए। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। श्रावण मास के दौरान जागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और सफाई व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।