फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal mining in Salt under the guise of disaster relief work, JCB and dumper seized

Almora News: सल्ट में आपदा राहत कार्य की आड़ में अवैध खनन, जेसीबी और डंपर सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Salt under the guise of disaster relief work, JCB and dumper seized
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के कुलोली-मुनडा-देवीखाल मोटर मार्ग पर आपदा राहत कार्य की आड़ में कथित रूप से अवैध खनन और पत्थरों के परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार आबिद अली ने पत्थरों से भरे डंपर और जेसीबी मशीन को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बंद पड़े मार्ग पर जेसीबी मशीन से कई दिनों से मलबा हटाया जा रहा था जिससे डंपर के आवागमन के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार को डंपर में पत्थर भरे जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी। तहसीलदार ने मौके पर पटवारी को भेजकर काम रुकवाया और वाहनों को सीज करा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन के मालिक पर दो लाख रुपये के जुर्माना जबकि डंपर की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी है। खनिज की मात्रा के आकलन के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चालकों ने वाहन मालिकों के निर्देश पर कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वर्ष से अधर में लटका है निर्माण कार्य

सूत्रों के अनुसार कुलोली-मुनङा-देवीखाल मार्ग का निर्माण पिछले सात वर्षों से ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के विवाद के कारण अधर में लटका है। इस मार्ग पर आपदा मद से मलबा हटाने का कोई अधिकृत टेंडर स्वीकृत नहीं हुआ है।


कोट

अवैध खनन की सूचना पर एक जेसीबी और अवैध रूप से पत्थर से भरे एक डंपर को सीज किया गया है। जेसीबी मालिक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डंपर में मिले खनिज की रिपोर्ट तैयार कर खनन विभाग को भेज दी है। यदि वाहन स्वामी तहसील स्तर पर वाहन छुड़वाना चाहते हैं तो एक लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना जमा करना होगा। वहीं आपदा कार्य में लगी जेसीबी मशीन के कथित दुरुपयोग के मामले में संबंधित विभाग अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। - आबिद अली, तहसीलदार, सल्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed