{"_id":"66fffc6e54370134f00d33fc","slug":"anuppur-news-husband-killed-his-wife-by-attacking-her-with-a-sharp-weapon-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को कमरे में किया बंद, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को कमरे में किया बंद, पुलिस ने पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के बांका टोला में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी अनुसार आरोपी मोहन पनिका ने अपनी पत्नी हेमवती पनिका को मामूली विवाद पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद स्वयं को उसी कमरे में बंद कर लिया। मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचित किया।
Trending Videos
उसने पुलिस को बताया कि माता और पिता का किसी बात पर विवाद हो रहा है, जहां तत्काल मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल में आरक्षक देवेंद्र तिवारी और पायलट गोविंद द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहा था। बाद में घर पर लगे सीट को तोड़कर देखा गया तो महिला का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को घर से निकाल कर पुलिस चौकी फुनगा ले गई। जिसके बाद हंड्रेड डायल द्वारा विभागीय अधिकारियों थाना प्रभारी राकेश उईके एवं चौकी प्रभारी सुमित कौशिक को जानकारी दी गई। यहां रात्रि में ही थाना भालूमाड़ा एवं पुलिस चौकी फुनगा के स्टाफ मौके पर पहुंचे और मौका पंचनामा तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मौके पर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, थाना प्रभारी राकेश उईके एवं चौकी प्रभारी सुमित कौशिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए अग्रिम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X