{"_id":"69ac67ff10cfe7da390cbc89","slug":"base-for-skin-treatment-and-visits-to-the-district-hospital-for-ultrasound-almora-news-c-232-1-shld1002-140617-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: त्वचा संबंधी इलाज के लिए बेस और अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल के काटे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: त्वचा संबंधी इलाज के लिए बेस और अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल के काटे चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के शनिवार को ड्यूटी पर बेस अस्पताल में सेवा देने से जिला अस्पताल में उपचार को आए मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें पांच किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। वहीं बेस अस्पताल में शनिवार को भी रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। मरीजों ने जिला अस्पताल की दौड़ लगाई।
शनिवार को जिला अस्पताल में हवालबाग, धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा समेत अन्य क्षेत्रों से मरीज उपचार कराने को पहुंचे थे। चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में कुल 515 मरीजों ने उपचार कराया। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए वहां जाना पड़ा। इससे दूरस्थ स्थानों से पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई। इधर, बेस अस्पताल में छड़ौजा, रणाऊं, कोसी, कटारमल, सरसों, चितई, फलसीमा समेत अन्य स्थानों से गर्भवतियां और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे थे। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर रहने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके और मरीजों को पांच किमी दूर जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। इधर, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट शीघ्र अवकाश से लौटेंगे।
Trending Videos