{"_id":"6a834d0525d7558da208b493","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-staged-a-protest-over-12-point-demands-almora-news-c-232-1-alm1019-147466-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भारतीय मजदूर संघ ने 12 सूत्रीय मांगों के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भारतीय मजदूर संघ ने 12 सूत्रीय मांगों के लिए किया प्रदर्शन
Mon, 17 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर 12 सूत्रीय मांगों के लिए आवाज उठाई। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में न्यूनतम वेतन सीमा 30 हजार रुपये निर्धारित करने, ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने तथा ईपीएस पेंशन 7500 रुपये प्रतिमाह के साथ डीए और चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई। ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, बोनस की गणना सीमा सात हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और बोनस पात्रता की सीमा 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन से बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन करने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यरत श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने और श्रम संहिताओं में मौजूद श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने की मांग की। ग्रेच्युटी की सीमा 40 लाख रुपये तक बढ़ाने और बैंकिंग क्षेत्र में साप्ताहिक पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में एलआईसी विकास अधिकारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी देने, टर्मिनेशन और डीडीमेंट बंद करने की मांग भी शामिल रही। वहां भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, जिला मंत्री अमित मेहरा, वरिष्ठ कर्मचारी महेश जोशी, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष भाग्यती बिष्ट, संगठन मंत्री लक्ष्मी देवी, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत अन्य संबंद्ध संगठनों के कर्मचारी मौजूद रहे।