फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Female Head Constable Vimla Vishwakarma crowned Teej Queen.

Almora News: महिला हेड कांस्टेबल विमला विश्वकर्मा बनीं तीज क्वीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Female Head Constable Vimla Vishwakarma crowned Teej Queen.
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। तीज क्वीन का खिताब महिला हेड कांस्टेबल विमला विश्वकर्मा ने जीता। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके की पत्नी ऋतुजा गुरवे के निर्देशन में आयोजित इस उत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह की पत्नी प्रशस्ति सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आफिया मातिन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अनामिका, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट, डॉ. भावना, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता में चंचला आर्या द्वितीय और महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा बजेठा तृतीय रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी, किरन बर्मन, हिमानी तड़ागी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में निशा, कनक, अनीता रावत क्रमश पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। पारंपरिक परिधानों और हरी चूड़ियों से सजी पुलिस परिवार की महिलाओं ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरे पंडाल में समां बांध दिया। तीज क्वीन का खिताब जीतने वाली विमला को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन महिला कांस्टेबल प्रियदर्शिनी इंद्रा ने किया। महोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद उठाया। वहां एएसपी हरबंस सिंह की पत्नी गुरमीत कौर, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, महिला कोतवाली की कोतवाल जानकी भंडारी, महिला उपनिरीक्षक रिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed