सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By mastering the art of Aipan, the women of the district will become self-reliant.

Almora News: ऐपण कला में निपुण होकर जिले की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
By mastering the art of Aipan, the women of the district will become self-reliant.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी लोक कला ऐपण को संरक्षित करने के लिए जिले के महिलाओं को पारंपरिक ऐपण कला की बारिकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र ओर से संचालित प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को पारंपरिक ऐपण कला से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
Trending Videos

इन महिलाओं को एनआईएफटी नई दिल्ली और आईआईअी हैदराबाद से डिजाइन में पीजी कर चुकी डिजाइनर विदुषी भारद्वाज ऐपण की तकनीकों की कला सीखा रही हैं। जबकि राज्य पुरस्कार प्राप्त मास्टर ट्रेनर नमिता तिवारी उन्हें पारंपरिक ऐपण की मूल शैली, प्रतीकात्मकता और विधियों की बाराीकियां बता रही हैं। डिजाइनर विदुषी ने बताया कि भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय की ओर से संचालित (सीएचसीडीए) योजना के तहत अनुसूचित जाति 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। विदुषी बीते पांच वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक महिलाओं को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प देश को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed