सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Compensation will be given to those affected by the land acquired for road widening.

Almora News: सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत भूमि के प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be given to those affected by the land acquired for road widening.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए किमी 169.00 से 209.00 किमी (कनगाडछीना-अल्मोड़ा) के दो लेन चौड़ीकरण कार्य के तहत अधिग्रहीत की गई भूमि के प्रभावितों को मुआवजा मिलेगा। जिला प्रशासन ने कुल 18 ग्रामों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें गठित की हैं।
Trending Videos

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि टीमें ग्रामों में जाकर उन व्यक्तियों का सत्यापन करेंगी जिनकी भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मुआवजा वितरण को सुगम बनाने के उद्देश्य से काश्तकारों से आवश्यक दस्तावेज जैसे बैंक पासबुक, आधार व पैन कार्ड, भूमि अभिलेख, फोटो एवं अन्य संबंधित कागजात भी एकत्र किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रामवार तिथियां निर्धारित करते हुए रोस्टर जारी किया गया है, जिसके अनुसार टीमें निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगी।
उन्होंने बताया कि नौ और दस अप्रैल को पटवारी क्षेत्र शैलगुंठ ( सम्मिलित ग्राम - शैलगुंठ, सुनार खोला तथा घुरसौंगूंठ) में दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे। पटवारी क्षेत्र पाखुडा (सम्मिलित ग्राम- गधोली तथा मैंचौड) के लिए 13 अप्रैल और पटवारी क्षेत्र भेटूली ( सम्मिलित ग्राम ज़ाखसोडा, भेटूली व कोट्यूड़ा) के लिए 15 अप्रैल को कैंप आयोजित किया जाएगा।
पटवारी क्षेत्र भैंसोडी (भैंसोडी, ईनाकोट, बसोली व भकुना) के लिए 16 और 17 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। पटवारी क्षेत्र अमखोली (अमखोली, मेहरखोला, डोटियाल गांव, पंतगांव तथा बीना गांव) के लिए 21, 22 और 23 अप्रैल को कैंप आयोजित किया जाएगा। पटवारी क्षेत्र पांडेखोला (पांडेखोला शहरी क्षेत्र) के लिए 24 एवं 25 अप्रैल को कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed