फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the agreement, work on the Gagas-Pindar project could not begin.

Almora News: सहमति के बावजूद शुरू नहीं हो सका गगास-पिंडर परियोजना पर कार्य

Fri, 31 Jul 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Despite the agreement, work on the Gagas-Pindar project could not begin.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गगास–पिंडर नदी संपर्क परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग तेज हो गई है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2022 के मसूरी चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के अनुरूप डीपीआर बनाने और वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव मोहन सिंह को सौंपे ज्ञापन में समिति ने कहा कि कुमाऊं की जीवनरेखा मानी जाने वाली गगास नदी लंबे समय से जल संकट से जूझ रही है। वर्ष 1982 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पिंडर नदी के अतिरिक्त जल को गगास नदी से जोड़ने के लिए तकनीकी सर्वे कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज भी उपलब्ध है। वर्ष 2022 के मसूरी चिंतन शिविर में गगास–पिंडर–कोसी–रामगंगा नदी संपर्क परियोजना पर सहमति बनने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समिति के संयोजक कैलाश शाह ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से इस मांग के लिए आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि परियोजना के लागू होने से अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट समेत क्षेत्र के पांच लाख से अधिक लोगों को स्थायी पेयजल सुविधा मिलेगी। करीब 50 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी। समिति ने सीएम से तीन माह के भीतर डीपीआर तैयार कराने कराकर वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed