सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devbhoomi Silver Jubilee Park will be built at a cost of more than one crore rupees.

Almora News: एक करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा देवभूमि रजत जयंती पार्क

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Silver Jubilee Park will be built at a cost of more than one crore rupees.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी में स्थित स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रेन पार्क को अब देवभूमि रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से इस पार्क को आधुनिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है ताकि पर्यटकों को भी यह पार्क आकर्षित कर सके। यह पहल न केवल शहरवासियों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा वरन पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी।
Trending Videos

एनटीडी क्षेत्र में स्थित स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क को पूरी तरह ध्वस्त कर देवभूमि रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का कायाकल्प होगा। इसके लिए 70 लाख रुपए अवमुक्त भी हो चके हैं। योजना के अनुसार यहां फूलों का आकर्षक बागान, वाटर फाउंटेन और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं सहित बच्चों के मनोरंजन के झूले समेत अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। पार्क में प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ा कर पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्क में बैठने के लिए नई बेंच, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित होकर यह पार्क शहर की पहचान को नया आयाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क की कायाकल्प का कार्य शुरू
नगर निगम ने स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रेन पार्क को अब देवभूमि रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित करने के कार्य के लिए पार्क को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। नगर निगम ने निर्माण कार्य में व्यवधान न हो इसके लिए पार्क को 13 अगस्त तक जन सामान्य के आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया है।
कोट
देवभूमि रजत जयंती पार्क को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। डीपीआर के अनुसार अगस्त तक यह बनकर तैयार हो जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से पार्क को अभी जनसामान्य के लिए बंद किया गया है। - सीमा विश्वकर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed