Uttarakhand: पूर्व सैनिकों के लिए फिर नौकरी का मौका...डीएससी भर्ती 7 से 12 सितंबर तक, इन पदों पर होगी भर्ती
कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में 7 से 12 सितंबर तक भर्ती का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेना में सेवा का मौका मिलेगा। 7 से 12 सितंबर तक उनकी डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटेगरी शेप-1 वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 वर्ष से कम आयु के पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल हो सकेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति को दो वर्ष से अधिक समय नहीं हुआ होना चाहिए।
वहीं सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक आवेदन कर सकेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति को पांच वर्ष से अधिक समय नहीं हुआ होना चाहिए। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 वर्ष से कम और मेडिकल कैटेगरी शेप-1 होना अनिवार्य है।
ये दस्तावेज लाने होंगे
अभ्यर्थियों को डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र, एक्स-टीए पर्सनल, एटीसी प्रमाणपत्र, अवतीर्ण प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 10 रंगीन फोटो लानी होंगी।