सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Even today society has not been completely free from humiliating slavery.

Almora News: आज भी समाज पूरी तरह अपमानजनक दासता से मुक्त नहीं हो पाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Even today society has not been completely free from humiliating slavery.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा की ओर से एक होटल में आयोजित साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गंगा असनोड़ा थपलियाल तथा महिला एकता मंच की सक्रिय नेत्री ललिता रावत को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि घर-परिवार, समाज और सत्ता से संघर्ष करने वाली महिलाओं के अनुभवों को सुनना समाज में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं की वास्तविक संघर्ष गाथाओं को सामने लाकर समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार गंगा असनोड़ा थपलियाल ने कहा कि आज भी समाज पूरी तरह अपमानजनक दासता से मुक्त नहीं हो पाया है। उन्होंने संघर्षशील महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन में सबसे सशक्त महिला अंकिता की मां जैसी संघर्षशील महिलाएं रही हैं, जो अन्याय के खिलाफ साहस के साथ खड़ी होती हैं। उन्होंने सरस्वती देवी के संघर्ष का भी उल्लेख किया, जिन्होंने एक कंपनी द्वारा बचत के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के खिलाफ 370 किलोमीटर की पदयात्रा कर संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता रावत ने कहा कि महिलाएं देवी नहीं बल्कि बदलाव की वाहक हैं और समाज में परिवर्तन सभी के संयुक्त संघर्ष से ही संभव है। संचालन कृषि वैज्ञानिक ममता जोशी ने किया। वहां भारती, साक्षी, आनंदी वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, किरण, रेनू, भारती, गोपाल, पान बोरा आदि मौजूद रहे। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से ग्राम पंचायत सरकार की आली स्थित नागरिक शिक्षा केंद्र में महिला दिवस मनाया गया। समिति ने पूर्व प्रधान स्व. राधा बंगारी को समर्पित हमारा कारवां पुस्तक का विमोचन किया गया।



महिला हिंसा की बढ़ रही घटनाओं पर चिंता

अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से ईनाकोट में महिला दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने घर परिवार और समाज में महिला हिंसा की निरंतर बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताई। महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वहां प्रधान तारा नयाल, पूजा भाकुनी, शीला देवी, भावना आर्या, सरिता सुयाल, लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी मौजूद रहे। संचालन दीप्ति भोजक व पूजा बिष्ट ने किया।




अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन



अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में फिट इंडिया कार्निवल एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यरत महिला बल कर्मियों ने शामिल हुए। उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है।



उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। फिट इंडिया कार्निवल के तहत उपस्थित महिला सदस्यों के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. पूजा फर्स्वाण ने महिला सदस्यों को साइबर जागरूकता सत्र के माध्यम से ऑनलाइन खतरों, जैसे कि फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल इंजीनियरिंग के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed