सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers were troubled by the limited movement of vehicles and had to wait.

Almora News: वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान, करना पड़ा इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled by the limited movement of vehicles and had to wait.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें बसों के लिए स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। वहीं मैदान रूटों को आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही।
Trending Videos


होली मनाने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ समेत अन्य शहरों से काफी संख्या में लोग पहाड़ आए हुए थे। होली के बाद अब वह अपने कार्य स्थलों को लौट रहे हैं। रविवार को भी काफी संख्या में लोग गंतव्य को लौटे। मैदानी रूटों पर वाहनों की आवाजाही होने से जहां यात्रियों को राहत मिली वही ग्रामीण क्षेत्र बाराकोट, भनोली, मौलेखाल, स्याल्दे रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े। यात्रियों ने बताया कि ग्रामीण मार्गो पर आवाजाही में अधिक परेशानी हो रही है। यात्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन सीमित है और उनमें सीट पहले से बुक है। ऐसे में काफी दिक्कतें हो रही है। कई यात्री टैक्सियों से भी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed