{"_id":"69b056c540deb365010014d4","slug":"communist-party-staged-a-sit-in-protest-raised-slogans-against-the-government-almora-news-c-232-1-alm1014-140742-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का प्रदेशव्यापी जत्था अल्मोड़ा पहुंचा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बेरोजगारी के कारण पलायन बढ़ रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल बनी हुई है। साथ ही चार श्रम संहिताओं को तुरंत वापस लेने, मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, रोजगार के अवसर सृजित करने, आशा, भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई करने, ग्राम प्रहरी व वॉल्व फिल्टरों को न्यूनतम वेतन देने, राज्य में वन भूमि में रह रहे परिवारों को मालिकाना हक देने, देहरादून में कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने आदि की मांग की।
यहां राजेंद्र सिंह नेगी, पुष्पेंद्र त्यागी, राज्य सचिव सीपीआई राजेंद्र पुरोहित, राज्य उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा सुरेंद्र सिंह साजवान, नितिन मलेरा, पुरुषोत्तम बडोनी, सतीश धौलाखंडी, शैलेंद्र परमार, अयाज खान, मनमोहन रौतेला, धीरज नेगी, यूसुफ तिवारी, सुनीता पांडे, राधा नेगी, विजय लक्ष्मी, प्रकाश जोशी रहे।
Trending Videos