सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A 20-year-old youth drowned while bathing in the Kosi river.

Almora News: कोसी नदी में नहाते समय 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A 20-year-old youth drowned while bathing in the Kosi river.
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कोसी नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर धौलछीना के ग्राम पंचायत उटिया निवासी गोकुल नेगी (20) पुत्र हेम सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ निरई दलमिया पुल के पास कोसी नदी में नहाने गया था। वह धीरे-धीरे नदी के गहरे हिस्से की ओर चला गया और डूबने लगा।
Trending Videos


उसके साथ नहा रहे अन्य दोस्तों ने उसे डूबते देख बचाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत आस-पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत उपजिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के अन्य साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 एएलएम 09 पी- मृतक गोकुल नेगी। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed