सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Famous Kumaon folk singer Diwan Singh Kanwal passes away

Almora: लोकधुनों की आवाज हुई खामोश, प्रसिद्ध लोकगायक दीवान सिंह कनवाल का निधन; संगीत जगत में शोक की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के लोकप्रिय कुमाऊंनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल (65) का बुधवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कुमाऊंनी लोक संगीत जगत और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई है।

Famous Kumaon folk singer Diwan Singh Kanwal passes away
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा में कुमाऊं के उदित नारायण के नाम से प्रसिद्ध लोक गायक दीवान सिंह कनवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से लोकसंगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Trending Videos


कुमाऊंनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल ने अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कनवाल ने अपनी मधुर आवाज और लोकधुनों को सांस्कृतिक नगरी को नई पहचान दिया। बच्चे और बुजुर्गों तक उनके आवाज के मुरीद थे। वह गीतों से पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन को जीवंत रूप देते थे। उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोकसंगीत के साथ-साथ दीवान सिंह कनवाल एक सशक्त रंगकर्मी भी थे। उन्होंने अल्मोड़ा के प्रसिद्ध हुक्का क्लब की रामलीला में अपनी कलाकारी का हुनर दिखाया। उनके किरदारों आज भी अल्मोड़ा निवासियों के दिलों में बसे हैं। वह मंच पर प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। 

अब कनवाल हमारे बीच नहीं रहे। उनके गीत युवाओं को याद आती रहेगी। उनके निधन की खबर मिलते ही अल्मोड़ा के लोगों में गहरा दुख और स्तब्ध का माहौल है। सांस्कृतिक, सामाजिक और कलात्मक जगत से जुड़े लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

दीवान सिंह कनवाल जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर पद से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह कुमाऊंनी लोक गीतों के सृजन और संरक्षण के कार्य में समर्पित कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार अल्मोड़ा के बेतालेश्वर घाट में किया जाएगा।

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि श्री दीवान कनवाल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखण्ड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed