{"_id":"69f4ed38a62d6085990fba1f","slug":"half-the-city-lost-power-at-night-due-to-a-broken-wire-leaving-people-worried-almora-news-c-231-1-shld1005-124506-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तार टूटने से रात को गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तार टूटने से रात को गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर । नदीगांव में तार टूटने से जिला मुख्यालय के आधे हिस्से की बिजली रात को गुल रही। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। इस दौरान नदीगांव, पिंडारी मार्ग, दुग बाजार, स्टेशन रोड, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर दिक्कत हुई। सुबह भी जल्दी आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ा। करीब छह बजे ठाकुरद्वारा और अन्य क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई। कुछ जगहों पर सात बजे बार आपूर्ति सुचारू हुई। यूपीसीएल के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि नदीगांव में तार टूटने से बिजली गुल थी। सुबह चार बजे से लाइन की मरम्मत शुरू कर दी थी। पांच बजे बाद आपूर्ति सुचारू कराई गई। संवाद
इनसेट
पेयजल आपूर्ति में हुई देरी
कठायतबाड़ा में बिजली गुल होने का असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। पंपिंग योजना से सुबह आपूर्ति में देरी हुई। सात बजे बाद बिजली बहाल हुई तब नलों में पानी आया और लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos