{"_id":"69f78d05c1a1a5e4120fdf52","slug":"hotmix-plant-in-jhimar-is-running-without-any-rules-villagers-are-angry-almora-news-c-232-1-alm1019-142911-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: झिमार में नियमों की अनदेखी कर चल रहा हॉटमिक्स प्लांट, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: झिमार में नियमों की अनदेखी कर चल रहा हॉटमिक्स प्लांट, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 03 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के झिमार क्षेत्र में सभी नियमों को नजरअंदाज करते हुए हॉटमिक्स प्लांट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों की अनदेखी कर प्लांट संचालन की अनुमति दे दी। इससे नाराज एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मरचूला-मौलेखाल-डोटियाल स्टेट हाईवे-52 के किनारे झिमार के पास बांज, बुरांस और चीड़ के घने जंगलों के बीच प्लांट स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। धुएं की दुर्गंध के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि कई ग्रामीणों ने सुबह-शाम टहलना भी बंद कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट शुरू करने से पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तक नहीं लिया गया। इसके अलावा बिना अनुमति के सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए क्रैश बैरियर भी हटा दिए गए।
आरोप यह भी है कि प्लांट में इस्तेमाल होने वाली डामरीकरण सामग्री हाईवे पर बिखरी पड़ी है, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। नियमानुसार पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे प्लांट स्टेट हाईवे से कम से कम 100 मीटर दूरी पर लगाए जाने चाहिए, लेकिन यहां हाईवे से सटाकर ही प्लांट संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्लांट संचालक की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क किनारे ही वाहनों की तौल के लिए कांटा तक लगवा दिया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या बोले ग्रामीण
नियमों को दरकिनार कर प्लांट संचालित किया जा रहा है। जिसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। हॉटमिक्स प्लांट के संचालित होने से हरे भरे जंगलों को नुकसान होने के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन जांच कर प्लांट को बंद कराए। - बख्तावर सिंह, ग्रामीण, झिमार
खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध प्लांट संचालित हो रहा है, इससे संरक्षित प्रजाति के जंगलों को खतरा पैदा हो गया है। प्लांट के संचालन में तमाम अनियमितता बरती जा रही है। जब नियम विरुद्ध ही संचालन होना है तो नियम किसके लिए बनाए गए हैं। प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करते हुए प्लांट बंद कराना चाहिए। - नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, झिमार।
कोट-
मामला संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत करा दिया है। अगर नियमों की अनदेखी की गई है तो पालन कराया जाएगा।- अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा
Trending Videos