{"_id":"69f39af4ce2b95336e0b8465","slug":"illegal-water-connection-of-salts-teachers-building-will-be-cut-almora-news-c-232-1-alm1019-142797-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट के शिक्षक भवन का अवैध पानी का कनेक्शन कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट के शिक्षक भवन का अवैध पानी का कनेक्शन कटेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र के तहसील चौक स्थित उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में दिए गए अवैध पानी कनेक्शन को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल निगम की जांच में कनेक्शन अवैध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षक संघ भवन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य टैंक से छोटे टैंक तक आने वाली पाइपलाइन को बीच में काटकर कनेक्शन दे दिया गया था। इससे तहसील चौक स्थित छोटे टैंक में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। टैंक भरने में देरी के साथ ही शिक्षक भवन में ओवरफ्लो के कारण पानी की बर्बादी भी हो रही थी जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले को अमर उजाला की तरफ से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अधिशासी अभियंता समीर प्रताप ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए मौके पर पहुंचे जेई दीपक पांडे ने पुष्टि की कि शिक्षक भवन में अवैध कनेक्शन दिया गया है जिसे हटाना आवश्यक है। जल निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी उपभोक्ता को मुख्य टैंक की पाइपलाइन से सीधे कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। ऐसे में संबंधित कनेक्शन को बंद कर अब छोटे टैंक से आने वाली उपभोक्ता पाइपलाइन से ही वैध रूप से कनेक्शन दिया जाएगा।