सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lamgada Raika's 29% result exposed the system

Almora News: लमगड़ा राईका के 29 फीसदी रिजल्ट ने खोली व्यवस्था की पोल

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lamgada Raika's 29% result exposed the system
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा के हाईस्कूल के परीक्षाफल चर्चा का विषय बना हुआ है। लमगड़ा राईका के अटल उत्कृष्ट बनने के बाद से ही बोर्ड की परीक्षा हाईस्कूल में 29 फीसदी बच्चे ही पास हो पाए हैं। बाकी बच्चों की गणित और विज्ञान विषय में कंपार्टमेंट आई है। इसमें भी अधिकतर छात्राएं हैं।
Trending Videos

राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा को वर्ष 2021 में अटल उत्कृष्ट राईका बना दिया गया। इस दौरान इसे सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिल गई। मान्यता मिलने के बाद यहां पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से शुरू हुई। सीबीएसई बोर्ड बनने के बाद पिछले दो वर्षों का परीक्षाफल देखें तो दोनों वर्षों में अधिकतर बच्चों की कंपार्टमेंट आई हैं। इसको लेकर भी शिक्षा विभाग में चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल की परीक्षा में 75 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 30 की कंपार्टमेंट रही। वहीं 45 बच्चे ही पास हुए। इसके बाद परीक्षाफल बेहतर होना चाहिए था लेकिन इस वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल की परीक्षा में 73 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें केवल 20 विद्यार्थी ही पास हो सके। 53 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है जिससे विद्यालय के शिक्षण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। अध्यापकों को भी अपने शिक्षण कार्य के तरीकों को बोर्ड के अनुसार ढालने की जरूरत है।
...........

सीबीएसई पैटर्न के लिए अध्यापकों को भी अपने टीचिंग मेथड को बदलने की आवश्यकता है। वहीं स्कूल स्तर पर कमजोर बच्चों के लिए पहले से ही एक्स्ट्रा क्लास लगाने को कहा गया हैं। वहीं अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दें। विद्यालय में छुट्टी के उपरांत अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

-प्रेमा बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी, लमगड़ा
......
कंपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित की जा रही है। जो छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट की परीक्षा की तैयारी की कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो रहे उनके अभिभावकों पत्र से अवगत कराया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षा के उपरांत विद्यालय का परीक्षाफल बेहतर रहेगा।

-त्रिभुवन कुमार, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed