सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Monkeys attack woman in temple, panic grips devotees

Almora News: मंदिर में महिला पर लंगूरों का हमला, श्रद्धालुओं में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack woman in temple, panic grips devotees
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया स्थित मां अगनेरी मंदिर में लंगूरों की दशहत बढ़ने से लोग खौफ में हैं। मंगलवार को माता के दर्शन को मंदिर पहुंची गड़स्यारी निवासी रेवती देवी पर अचानक लंगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया।

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदर और लंगूर के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर वेतनधार क्षेत्र में लंगूर के हमले की यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूरों के झुंड गांवों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द उन्हें दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed