{"_id":"6a3ac9e72b862c2c58077dcd","slug":"two-youths-drowned-while-bathing-in-the-kosi-river-almora-news-c-232-1-shld1002-145179-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोसी नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोसी नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दो परिवारों के लिए मंगलवार अमंगलकारी साबित हुआ। कोसी नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। घटना से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के दुगालखोला निवासी सोनू कनवाल (27) और बागेश्वर निवासी धीरज सिंह गढ़िया हाल निवासी हल्द्वानी मोटा हल्दू मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ देवस्थल मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने उतरे। नहाने के दौरान सोनू और धीरज गहरे पानी में चले गए। दोनों ने वहां से निकलने की भरसक कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं पो पाए। दोनों गहरे पानी में डूब गए। दोनों को डूबते देखकर साथी मदद के लिए पुकारने लगे। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। दोनों युवकों को उपचार के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर दोनों युवकों के घरों में कोहराम मचा है।
-- --
दोनों युवक अविवाहित थे, मां बाप के अरमान टूटे
सोनू कनवाल और धीरज सिंह गढ़िया पर परिवार की जिम्मेदारी थी। दोनों युवक इसे बखूबी निभा रहे है। बताया गया है कि दोनों युवक एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने के साथ ही ऑनलाइन जॉब करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों युवक अविवाहित थे। शादी का खर्चा और परिवार के भरण पोषण को वह नौकरी कर पाई-पाई जोड़ रहे थे। उनकी असामयिक मौत के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथी भी दोस्तों की मौैत से गुमसुम है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा