सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strong arrangements will be made to save the fertile land of six villages from the flood of Gagas river.

Almora News: गगास नदी के उफान से छह गांवों की उपजाऊ भूमि को बचाने के होंगे पुख्ता इंतजाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Strong arrangements will be made to save the fertile land of six villages from the flood of Gagas river.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। द्वाराहाट स्थित गगास नदी के उफान से छह गांवों की उपजाऊ भूमि को सुरक्षित करने की पहल शुरू हो चुकी है। सिंचाई विभाग 920 लाख रुपये से नदी किनारे छह किमी दायरे में सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के अस्तित्व में आने पर खतरे की जद में आ रही छह गांवों के किसानों की भूमि की सुरक्षा होगी। वहीं नदी का जल्द स्तर बढ़ने पर लोगों के मकान भी सुरक्षित रहेंगे।

द्वाराहाट में बारिश के दौरान गगास नदी पूरे उफान पर रहती है। नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे बिंता, बग्वालीपोखर, कॉमा, रवाड़ी, नायल और रावलसेरा गांव में भूमि कटाव होने पर किसानों को हर मानसून नुकसान झेलना पड़ता है। उफनती नदी से होने वाले भूमि कटाव के कारण यहां लोग खुद को भवनों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। हालात यह हैं कि बारिश होते ही छह गांव के लोग सहम उठते हैं। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग नदी किनारे बिंता से बग्वालीपोखर तक छह किमी दायरे में सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगा। इसके लिए शासन को 920 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के धरातल पर उतरने से छह गांव के लोगों को मानसून में नदी का कहर नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कोट
गगास नदी में छह किमी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार को निर्माण किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द शासन से स्वीकृति मिलेगी। बजट अवमुक्त होते ही प्राथमिकता के साथ सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएंगे। - प्रमोद कुमार, जेई, सिंचाई उपखंड, रानीखेत
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed