फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patriotism resonated in Sainik Samvad, ex-servicemen were given grand honour

Almora News: सैनिक संवाद में गूंजा राष्ट्रप्रेम, पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Patriotism resonated in Sainik Samvad, ex-servicemen were given grand honour
अल्मोड़ा में सम्मानित हुए पूर्व सैनिक विधायक मनोज तिवारी के साथ।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय में बृहस्पतिवार को सैनिक संवाद और पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने 28 से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे देश की शान और सम्मानित रक्षक हैं। सेना से सेवा निवृत्ति के बाद भी उनका अनुशासन, त्याग और देश प्रेम समाज के लिए प्रेरणा बना रहता है। इस दौरान लीग ने उनके सामने विभिन्न समस्याएं रखीं। उन्होंने समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया। तिवारी ने संगठन और पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सैनिक लीग ने विधायक तिवारी का सहयोग के लिए आभार जताया। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने सभी पूर्व सैनिकों से एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक तिवारी ने लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन मेहता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, सचिव मनमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष पूरन चंद्र लोहनी, आरसी पंत, मोहन अल्मिया, रघुवीर सिंह मेहता, आनंद सिंह बोरा, हरीश जोशी, नवीन जोशी, सुधीर जोशी, मोहन बिष्ट सहित अन्य पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed