फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Congress workers expressed their anger by standing in front of the Vice Chancellor's vehicle.

Almora News: कुलपति के वाहन के आगे खड़े होकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

Thu, 06 Aug 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers expressed their anger by standing in front of the Vice Chancellor's vehicle.
 एसएसजे परिसर में कुलपति के वाहन के आगे विरोध प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। 
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। बृहस्पतिवार को आक्रोशित कार्यकर्ता अल्मोड़ा परिसर पहुंचे और कुलपति के वाहन के सामने खड़े हो गए। वह जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। कार्यकर्ताओं ने विवि के कुलपति से राजनीतिक शास्त्र विभाग प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, परिसर में सीसीटीवी और बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने, विधि पाठ्यक्रम की मान्यता संबंधी विषयों की जांच करने, छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने, अतिथि व्याख्याताओं, समयबद्ध प्रवेश व परीक्षा, वित्तीय अनियमितताओं की जांच आदि की मांग उठाई। वहां जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, गोपाल भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, गौरव सतवाल, शिवम पंत, सुमित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ने जताया विरोध
एसएसजे परिसर में कुलपति के वाहन का घेराव करने पर छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल समेत कुछ छात्रों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया। आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ताओं का परिसर में प्रवेश नहीं है। ऐसे में उनका परिसर में आकर विरोध जताना गलत है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई लेकिन प्राध्यापकों के बीच बचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed