{"_id":"6a74ce61d33180d27007b3a2","slug":"unique-demonstration-pits-were-declared-swimming-pools-almora-news-c-232-1-alm1019-147017-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अनोखा प्रदर्शन... गड्ढों को बताया स्विमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अनोखा प्रदर्शन... गड्ढों को बताया स्विमिंग पूल
Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों में भरे पानी में बैठकर विरोध जताते कांग्रेसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बढ़ते गड्ढों के विरोध में बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों को व्यंग्यात्मक रूप से स्विमिंग पूल और खाल-खंतियां का नाम देते हुए उनमें भरे पानी में बैठकर राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक शैली में कहा कि क्षेत्र की जनता इन गड्ढों को विकास समझने की भूल कर रही थी जबकि वास्तव में ये तो स्विमिंग पूल और खाल-खंतियां हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू भट्ट ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र सुधार कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश बोरा, जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, प्रकाश खाती, लक्ष्मण मेहरा, कैलाश कुमार, हीरा मेहरा, राजेंद्र बोरा आदि रहे।