सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trade Board burns effigy of Central Government, warns of agitation

Almora News: व्यापार मंडल ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Trade Board burns effigy of Central Government, warns of agitation
विज्ञापन

Trending Videos
अल्मोड़ा। व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों की बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। वहीं नारेबाजी करते हुए शीघ्र वृद्धि किए दामों को वापस लेने की मांग की। लगभग एक हजार रूपये की वृद्धि से व्यापारी समाज में आक्रोश है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि बढ़ाए गए दामों को वापस नहीं लिया गया तो वह जिले के सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आंदोलन कर सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मध्यम वर्गीय व्यापारियों का हनन कर रही है, इसका नुकसान उसे आगे आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने कहा कि इस महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार है। विगत कई वर्षों से सरकार व्यापारियों के खिलाफ निर्णय ले रही है इस व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतों में वृद्धि से महंगाई और खाने पीने के दामों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी सीधी मार आम जनता पर पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतों पर की गई वृद्धि को वापस नहीं करती है तो व्यापार मंडल जिले भर के व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अमित साह, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, जिला मंत्री आशु गोस्वामी, नगर महामंत्री वकुल साह, सहसचिव अश्विन नेगी, रेस्टोरेंट व्यवसायी रोहित जोशी, हिमांशु जोशी, तरुण जोशी, कार्तिक साह, सार्थक साह, विजय साह, प्रकाश रावत, प्रत्येश पांडे,मोहन जोशी, मोहन बिष्ट आदि व्यापारी मौजूद रहे।

दन्या में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

दन्या (अल्मोड़ा)। कमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ शनिवार को दन्या चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि कमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है जिससे छोटे व्यापारियों और होटल स्वामियों की कमर टूट गई है। सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का बोझ लाद रही है।वहां प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट, दीवान राम, कुन्दन सिंह गैंडा, सतीश पन्त, दान सिंह, रमेश नाथ, प्रधान श्याम सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद

सिलिंडर के दाम बढ़ने से आक्रोश, कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
बागेश्वर। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस की कीमतों में राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि तीन महीने में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1518 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। एक साथ 993 रुपये की बढ़ोतरी से कारोबारियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। रेस्टोरेंट और ढाबों में भोजन करना भी महंगा हो जाएगा। कहा कि अधिकांश श्रमिक वर्ग के लोग जो ढाबे, रेहड़ी पर भोजन करते हैं, सरकार उनका निवाला भी छीनने का काम कर रही है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने गैस के दाम नहीं बढ़ाने का देश से वादा किया था। चुनाव होते ही व्यावसायिक सिलिंडर महंगा कर दिया। राहुल गांधी ने एक महीने पहले ही इस बात का इशारा कर दिया था। कहा कि अगर सरकार ने आम जनता को राहत देने की बजाय दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, नवल टम्टा, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed