सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trees fell due to storm, many roads were closed for hours.

Almora News: आंधी-तूफान से गिरे पेड़, कई सड़कें घंटों बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trees fell due to storm, many roads were closed for hours.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मई की शुरुआत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तापमान लुढ़क गया है। तेज आंधी तूफान में कई सड़कों और रास्तों पर पेड़ गिए गए। कई मार्गों पर जल भराव भी हो गया। बारिश से भीषण गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ठंड फिर से बढ़ गई है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।
Trending Videos


रविवार की सुबह मौसम था। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। तेज अंधड़ में घनेली-कफड़खान मोटर मार्ग पर सुंदरपुर के समीप विशालकाय पेड़ टूट गया। इस कारण आधा घंटा मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर मशीन की सहायता से विशालकाय पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से हटाया जब जाकर यातायात बहाल हुआ। अल्मोड़ा-कसारदेवी मार्ग में पपरसली के पास एक विशालकाय गिर गया है। जिससे सड़क एक घंटा यातायात के लिए बंद रही। इससे मार्ग पर लंबा जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया और यातायात सुचारु हुआ। कसार देवी क्षेत्र में भी मुख्य मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे आधा घंटा यातायात बाधित रहा। फायर यूनिट ने पेड़ हटाकर यातायात सामान्य कराया। आरतोला-जागेश्वर, दन्या - आरासल्पड़ मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात आधे घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। थाना दन्या पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन एवं वुडन कटर की सहायता से पेड़ों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला।
लमगड़ा थाना के अंतर्गत ग्राम धूरा संगरौली निवासी पूरन चंद पांडे के मकान पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ की कटाई-छंटाई कर मकान को खतरे की जद से बाहर किया। तेज अंधड़ में भनोली तहसील के कांडानौला में शिव दत्त के मकान की छत उड़ गई। अल्मोड़ा -रानीखेत मार्ग मे ज्योली के पास सड़क मे कई पेड़ गिर गए। बिजली लाइन में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

दन्या में आंधी-तूफान का कहर, सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति ठप
दन्या (अल्मोड़ा)। भीषण आंधी-तूफान और बारिश से दन्या और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। दन्या-खेती मोटर मार्ग और दन्या-आरा सलपड़ मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर विशाल पेड़ उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर गए। इससे दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लमगड़ा से दन्या पावर हाउस को जोड़ने वाली मुख्य बिजली लाइन तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। तकनीकी खराबी के चलते दन्या सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद


द्वाराहाट में गिरे पेड़, दूध से भरा ट्रक फंसा

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दोपहर करीब दो बजे आए तेज आंधी-तूफान ने विभिन्न मोटर मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।रानीखेत रोड, जालली, सुरईखेत और बिन्ता रोड पर कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर पड़े। जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। द्वाराहाट-बिन्ता रोड पर चौखुटिया चिलिंग सेंटर से करीब 3670 लीटर दूध लेकर दुग्ध संघ अल्मोड़ा जा रहा एक ट्रक भी रास्ते में फंस गया। दूध के खराब होने की आशंका को देखते हुए मामले की सूचना एसडीएम द्वाराहाट को दी गई। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलडोजर मौके पर भेजा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाकर यातायात सुचारू किया गया। तहसीलदार तीतिक्षा जोशी ने बताया कि अन्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को भी हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। संवाद
चौखुटिया में अस्पताल परिसर में पेड़ गिरा, टिन छत उड़ी
चौखुटिया। उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया परिसर में आवासीय भवन के पास खड़े एक बड़े आम के पेड़ की शाखाएं तेज हवाओं के चलते टूटकर गिर गईं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।तूफान का असर इतना तेज था कि चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग की टिन छत भी उड़ गई जिससे भवन को आंशिक क्षति पहुंची है। हालांकि रविवार होने के कारण घटना के समय परिसर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। आसपास मौजूद कुछ लोग सहम गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में जर्जर पेड़ों की नियमित छंटाई कराई जाए और भवनों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed